{"_id":"603fbef38ebc3ed8321ab90e","slug":"road-built-start-soon-khalilabad-news-gkp386960131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सेहुड़ा- मथुरापुर मार्ग की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सेहुड़ा- मथुरापुर मार्ग की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
सेहुड़ा - मथुरापुर मार्ग बदहाली के बहुरेंगे दिन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
बदहाल सेहुड़ा- मथुरापुर मार्ग की बदलेगी सूरत
- निर्माण की पहली किस्त 5.55 लाख रुपये अवमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के सेहुड़ा तिराहे पर बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाले सेहुड़ा-मथुरापुर मार्ग की सूरत जल्द बदल जाएगी। इस मार्ग के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 5.55 लाख रुपये का धन अवमुक्त हो गया है। निर्माण प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी होनी है।
उत्तर प्रदेश लघु सिंचाई एवं जल संसाधन के प्रमुख अभियंता परियोजना मुश्ताक अहमद की पहल पर सेहुड़ा बीएमसीटी मार्ग से बस्ती बॉर्डर तक लगभग 1.20 किलोमीटर तक सड़क निर्माण के लिए 37.04 लाख वित्तीय स्वीकृति मिली है। यह मार्ग बस्ती जनपद के नगहरा, नगहरी, गजियापुर, भीटारामसेन, सेमरा, मथुरापुर और संतकबीरनगर जनपद के सेहुड़ा, धरुई, मीरपुर, देवरिया विजई, पुरैना मंसूर आदि गांवों को जोड़ता है। गांव के अफजाल अहमद, पैयंबर, शब्बीर, डॉ. अदील, राज कपूर आदि ने बताया कि 25 साल पहले सड़क बनाई गई थी उसके बाद कभी मरम्मत कार्य नहीं हुआ। जिससे सड़क बदहाल हो गई थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश निगम ने बताया कि सड़क निर्माण के वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।