{"_id":"6711514a31ee8ac36d04bdcf","slug":"road-broken-and-pipeline-laid-villagers-upset-due-to-non-repair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122398-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सडक तोड़ पाइपलाइन बिछाई... मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सडक तोड़ पाइपलाइन बिछाई... मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान
Thu, 17 Oct 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
- नाथनगर ब्लॉक के नगुआ गांव में जलजीवन मिशन योजना तहत डाली गई है पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जल जीवन मिशन योजना के तहत नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नगुआ की आबादी क्षेत्र में वाटर सप्लाई के लिए पाइप बिछाने के दौरान सीसी सड़क तोड़कर दो माह पूर्व पाइप लाइन तो डाल दिया गया। लेकिन सड़क का मरम्मत कार्य कराए बिना ठेकेदार छोड़ दिया है। आरसीसी सड़क के बीचों बीच गड्ढा खोदे जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्दी से जल्द सड़क को ठीक कर जाने की मांग किया है।
नगुआ में वाटर सप्लाई का पाइप बिछाने को लेकर ठेकेदार ने आरसीसी सड़क को बीचों-बीच तोड़कर लगभग तीन फीट गड्ढा कर पाइप लाइन डाल दिया है। लेकिन सड़क का मरम्मत कराए बिना ही ठेकेदार गायब हो गया। स्थानीय नागरिक आलोक त्रिपाठी, कन्हैया तिवारी, राजेंद्र तिवारी, बंगाली यादव, त्रिभुवन, सुबोध आदि ने बताया कि ठेकेदार लगभग दो महीने पूर्व बीचो बीच आरसीसी सड़क को तोड़कर पाइप लाइन डाल दिया है। थोड़ी थोड़ी मिट्टी डालकर चलता बना। सड़क टूटने के कारण बारिश का पानी से सभी गड्ढे लबालब भर गए थे।
कुछ जगहों पर प्रधान ने ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी गिराकर गड्ढे में डलवाया। उससे कुछ सहुलियत मिली। लेकिन सड़क पूरी तरह टूट गई है। ठेकेदार मरम्मत कराने का वादा कर सड़क खोद कर पाइप लाइन डाला था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को निर्देशित किया जाए कि तोड़ी गई सड़क का मरम्मत कराए। बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि जल कर के अवर अभियंता के माध्यम से सड़क को सही कराया जाएगा। इसके लिए वह पत्र भेजेंगे।