फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road accident injured

Sant Kabir Nagar News: बरात में जा रही डीजे गाड़ी पलटी, सात घायल

Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
road accident injured
बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसाजोतचमनगंज चौरहे के पास पलटी पिकअप।संवाद
बेलहर। क्षेत्र के दुर्गजोत रुधौली मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही दो डीजे लदी गाड़ी साइड लेने के चक्कर में पलट गई। इसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद सभी छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम पिकअप डीजे लेकर दुर्गजोत से रुधौली की तरफ जा रही थी। सामने से टाटा मैजिक डीजे लेकर आ रही थी। दोनों गाड़ी सुरसाजोत चमनगंज चौराहे के पास ही पहुंची थीं कि साइड के चक्कर में दोनों गाड़ी पलट गईं, जिसमें सवार धर्मराज पुत्र रामेश्वर निवासी अमेदवा थाना महुली, अजय पुत्र जंजाली निवासी कोदवट चंद्रभान पुत्र रामसुभग निवासी बुजुर्गवार, अखिलेश पुत्र बसंत, जितेंद्र कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद, विपिन त्रिपाठी पुत्र सभापति, कपूरचंद पुत्र हरीराम घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी गाड़ी में सवार गणेश मौर्या पुत्र अयोध्या शरण निवासी फरदहां, मुनिकेश चौधरी पुत्र नेबूलाल, भोला पुत्र लालसा घायल हो गए। सभी को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed