फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   RO ARO exam will be held today at 19 centers, preparations complete

Sant Kabir Nagar News: आज 19 केंद्रों पर होगी आरओ एआरओ परीक्षा, तैयारियां पूरी

Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
RO ARO exam will be held today at 19 centers, preparations complete
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। 
संतकबीरनगर। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आरओ व एआरओ की परीक्षा रविवार को संपन्न होगी। इसकी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने तैयारियों की समीक्षा की तथा परीक्षा में लगे अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को सूचिता व पारदर्शिता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत 11 परीक्षा केंद्रों, थाना दुधारा 1, मेंहदावल 3, बखिरा 1, धनघटा 2 व थाना महुली अंतर्गत 1 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होनी है। परीक्षा का समय 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमे कुल 8304 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जनपद के संपूर्ण परीक्षा केंद्रों का संचालन व निगरानी 19 सेक्टरों मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी करायेगें।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों को प्रयोग पूर्णरूप से निषिद्ध होगा। परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में दूर दराज से परीक्षार्थियों का आगमन एक दिन पूर्व से होना आरंभ हो जाएगा। कस्बा खलीलाबाद को पांच सब सेक्टरों में बाटा गया है जहां पर्याप्त यातायात साधन व यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से गतिशील रखने के लिए एआरटीओ व यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गोष्ठी की। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह, एडीएम जयप्रकाश, सीओ अजय सिंह, प्रियम राजशेखर पांडेय, अभयनाथ मिश्र, आरआई रजनीकांत ओझा, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय सहित पुलिस व राजस्व के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed