फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rld worker welcomes to jayant chaudhary

देश में अगर किसी की चलेगी तो किसानों की : जयंत चौधरी

Tue, 23 Feb 2021 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
rld worker welcomes to jayant chaudhary
सरैया बाईपास पर रालौद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेसी - फोटो : KHALILABAD
देश में अगर किसी की चलेगी तो किसानों की : जयंत चौधरी
विज्ञापन

- रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि देश में अगर किसी की चलेगी तो किसानों की चलेगी। उन्होंने सरैया बाईपास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वह गोरखपुर से बस्ती एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की लड़ाई को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने को तिरंगे का अपमान बताया। साथ ही प्रदेश सरकार बजट के बजट को जनता के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताने का कार्य भाजपा के लोग कर रहे हैं। जो सहीं नहीं है। किसान देश का अपमान नहीं सम्मान करता है। सरकार अपनी मनमानी करने के लिए आंदोलन पर बैठे किसानों को आतंकवादी व खालिस्तानी तक कह रही है। केंद्र की भाजपा सरकार को तीनों कृषि कानून को वापस लेना होगा। उन्होंने बजट को किसानों के साथ धोखा करार दिया। स्वागत करने वालों में गंगा सिंह सैंथवार, बीरेंद्र चौहान, प्रदीप चौधरी, अजय सिंह सैंथवार, विपिन प्रताप सिंह, रामबहोर प्रधान, रामानंद गौंड, शेरा मौर्या, रमाकांत प्रधान, महेश यादव, सर्वजीत पासवान, बलराम चौधरी, तौलू प्रसाद चौधरी, कन्हैया यादव, मानसिंह, दिनेश चौरसिया, रामदयाल, राजनाथ गुप्त, संजय चौधरी, बाल सिंह, सुरेंद्र यादव, गणेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed