{"_id":"5d6172d78ebc3e939d4688c9","slug":"river-khalilabad-news-gkp3188229146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने घाघरा नदी के कटान का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने घाघरा नदी के कटान का निरीक्षण किया
विज्ञापन
गायघाट गांव के पास घाघरा नदी की कटान व बाढ़ का दूरबीन से निरीक्षण करते एसडीएम और बगल में खडे़ डीएम?
- फोटो : KHALILABAD
डीएम ने घाघरा नदी के कटान का निरीक्षण किया
मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। डीएम रवीश गुप्त ने शनिवार को घाघरा नदी की कटान स्थल का निरीक्षण किया। तुर्कवलिया नायक से गायघाट तक कटान एवं बांध का जायजा लेने के बाद डीएम ने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
घाघरा नदी जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच तुकर्वलिया नायक से गायघाट तक 15 किलोमीटर की लंबाई में करीब दो माह से कटान करती हुई किसानों के खेती को अपने में समाहित कर रही है। नदी की कटान से तुकर्वलिया नायक, अशरफपुर, जगदीशपुर, औराडाड़, गायघाट, दौलतपुर गांव के किसानों की खेती नदी में समाहित होती जा रही है। कटान से गायघाट व दौलतपुर गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को डीएम रवीश कुमार तुकर्वलिया नायक पहुंच कर नदी की स्थित व कटान स्थल देखने के बाद गायघाट पहुंच गए। गायघाट में नदी के तट पर स्थित साधु की कुटी से उन्होंने जायजा लिया। इस मौके पर मौजूद एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नदी के जलस्तर में इस समय काफी गिरावट है। बाढ़ का खतरा नही है, लेकिन नदी कटान कर रही है। डीएम के आने की जानकारी होने पर गांव के लोग पीड़ा सुनाने के लिए साधु की कुटी पर पहुंचते, इससे पहले वह लौट चुके थे। इससे मायूस रामनरेश, राजाराम, योगेंद्र, हरीराम, दशरथ, देवमन आदि ने कहा कि जिले के आला अफसर से अपनी बात बताना चाह रहे थे, लेकिन वह जल्द ही लौट गए। गांव वालों का कहना था कि नदी जिस तरह से कटान कर रही है, उससे उनके गांव का नदी की धारा में विलीन होना तय है।