फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   river,katan

तुर्कवलिया नायक के पास एमबीडी बांध पर बढ़ा खतरा

Wed, 08 Sep 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
river,katan
तुर्कवलिया नायक के पास एमबीडी बांध पर बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सात साल बाद एक बार फिर घाघरा नदी कटान करती हुई एमबीडी बांध के करीब पहुंच गई है। इससे तुर्कवलिया नायक गांव के पास एमबीडी बांध पर खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही कटान से गांव के लोग भयभीत है और कटान रोकने का प्रबंध जल्द से जल्द करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर जिम्मेदार बांध को सुरक्षित बता रहे हैं। हालांकि कटान रोकने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।
तुर्कवलिया नायक गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव, जयप्रकाश, रामकेवल, सभाजीत, रामजीत, जगदेव, सुरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि वर्ष 2013 में नदी ने जिस स्थान पर एमबीडी बांध को काट कर इलाके में तबाही मचाई थी उसी स्थान की तरफ इस साल भी कटान करते हुए तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर करीब 500 मीटर कृषि योग्य जमीन को काटकर नदी बंधे से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर बह रही है। लोगों ने बताया कि वर्ष 2013 में नदी जब कटान कर रही थी उस समय कटान को रोकने का प्रयास सिंचाई विभाग करीब एक किलो मीटर की दूरी से कर रहा था, लेकिन कटान रोकने में असफल रहा और नदी ने बांध को काट दिया था। इस साल भी नदी उतनी ही तेजी के साथ कटान कर रही है। गांव वालों का कहना है कि नदी की कटान से अब तक करीब 500 एकड़ खड़ी धान की फसल नदी की धारा में समा चुकी है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि कटान को रोकने का प्रयास शुरू हो गया है। बुधवार को बांध पर सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे और उनके दिशा निर्देश कटान को रोकने के लिए कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। आगे भी बांध को किसी भी तरह का खतरा नही होने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed