{"_id":"6491ed1c4b57a5f18709088b","slug":"river-drown-death-khalilabad-news-c-7-1-213972-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नदी में स्नान करने गए बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नदी में स्नान करने गए बालक की डूबने से मौत
Tue, 20 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
परमेश्वरपुर गांव में मृतक ग्यारह वर्षीय वालक अंश के रोते बिलखते परिजन।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुड़ियारी तटबंध के किनारे स्थित कुआनों नदी में परमेश्वरपुर निवासी 11 वर्षीय बालक स्नान करते समय डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर भारी संख्या में लोग जुट गए। पानी में तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे बाद बालक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
ग्राम परमेश्वरपुर निवासी पूर्व बीडीसी गोपाल का बेटा अंश (11) गांव के कुछ साथियों के साथ बगल में स्थित कुआनों नदी में शाम करीब चार बजे स्नान करने पहुंचा। साथियों के साथ नदी में उतरकर आनंद ले रहा था। अचानक अंश पानी की गहराई में जाकर डूबने लगा। बचाने के लिए आवाज देने लगा। बालक अंश को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया लोग पहुंच गए। कुछ साहसी लोगों ने नदी में छलांग लगाकर अंश की तलाश किया, लेकिन सफलता नही मिल सकी। इसके बाद नदी में महाजाल फेंक कर करीब ढाई घंटे बाद बालक अंश के शव को बाहर निकाला गया।
सूचना पर इंस्पेक्टर भगवान सिंह और शनिचरा बाबू चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बताया जा रहा कि मृतक अंश मा-बाप की एकलौती संतान था। दो बहन मैना 13 वर्ष, नैना छह वर्ष है। माता पूनम का रो रो कर बुराहाल हो गया है।