फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   river drown death

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबने से दिव्यांग युवक की मौत

Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
river drown death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के करही के रहने वाले दिव्यांग युवक की मंगलवार को सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। पोखरे के किनारे साइकिल खड़ी होने से आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पोखरे में युवक की तलाश की और दो घंटे के प्रयास के बाद शव ढूंढा जा सका।
करही गांव निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग विकास कुमार मंगलवार को सुबह नौ बजे घर से बाहर साइकिल लेकर निकला। ग्रामीणों ने बताया कि युवक शराब के नशे का आदी था। अधिकतर समय नशे में रहता था। घर के निकलने के कुछ ही समय बाद करही स्थित केकरहवा तालाब के पास उसकी साइकिल और मोबाइल मिलने पर लोगों ने डूबने की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने जाल डालकर एवं अन्य प्रयास कर लगभग दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला। परिजनों ने कुछ ही समय बाद शव को दफना दिया। वहीं इस संबंध में एसओ राकेश कुमार मिश्र ने सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed