{"_id":"5d2b46fa8ebc3e6d0a3dee3d","slug":"river-aami-cutting-on-kabir-chaura-khalilabad-news-gkp313820169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर चौरा पर हो रहे विकास कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर चौरा पर हो रहे विकास कार्य प्रभावित
विज्ञापन
कबीर चौरा परिसर स्थित मस्जिद व कबीर चौरा गेट के सामने कटान करती आमी नदी।
- फोटो : KHALILABAD
कटान से कबीर चौरा परिसर स्थित मस्जिद व पूर्वी गेट खतरे में
- कबीर स्थली और नेशनल हाइवे को जोड़ने वाला रास्ता बंद
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर स्थित मस्जिद व कबीर समाधि का पूर्वी गेट लगातार हो रही बारिश के कारण आमी नदी की कटान की जद में आ जाने से इन पर खतरा मंडराने लगा है। जिसको देखते हुए कबीर चौरा परिसर का विकास कार्य करा रही संस्था वाप्कोस के द्वारा कटान के रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
पिछले कई दिनों से हो रही वर्षा से आमी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे मस्जिद के सामने पोखरे की दीवार न चल पाने से कटान शुरू हो गया है। जिससे कबीर चौरा परिसर स्थित मस्जिद और समाधि परिसर के पूर्वी गेट के साथ ही कबीर स्थली पर खतरा बढ़ गया है। कटान के इस खतरे को देखते हुए कबीर स्थली को नेशनल हाइवे से जोड़ने वाली सड़क को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। जबकि जिला प्रशासन ने भी आमी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही इसके किनारे रहने वाले गांवों के लोगो को सतर्क रहने का कहा है। इस संबंध में कार्यदाई संस्था वाप्कोस के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष राना ने बताया कि लगातार हो रही बारिश तथा आमी नदी का जल स्तर बढ़ने से कार्य में दिक्कत आ रही है। साथ ही मस्जिद के सामने हो रही कटान को रोकने के लिए मिट्टी, बालू भरी बोरी डालकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।