{"_id":"6abbfc1b55aa3a646202a8c2","slug":"rise-in-patients-with-stomach-pain-colds-and-fever-after-the-rain-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-158103-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश के बाद बढ़े पेट दर्द, जुकाम और बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश के बाद बढ़े पेट दर्द, जुकाम और बुखार के मरीज
विज्ञापन
धनघटा। लगातार चार दिनों तक हुई बारिश के बाद पेट दर्द, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में इन दिनों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि मंगलवार को दोपहर तक मरीजों की संख्या पिछले दिनों की अपेक्षा कम रही।
मंगलवार को सीएचसी मलौली पहुंचे रामशंकर ने बताया कि वह दो दिनों से पेट दर्द से परेशान हैं। निजी चिकित्सक से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली, जिसके बाद वह सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। वहीं सरस्वती, भानमती, सुरेंद्र, शिवप्रसाद और राधिका समेत कई मरीज बुखार से पीड़ित मिले। मरीजों ने बताया कि कई दिनों से बुखार की समस्या है और निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं मिला।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने गांव-गांव दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों से लोग 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सीएचसी मलौली में उपचार और दवा लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 75 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। जबकि पिछले दिनों रोजाना 200 से अधिक मरीज अस्पताल आ रहे थे। चिकित्सक जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया जा रहा है।