फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Right now the light of day is its own personality, when the eyes turn away then only it will be night.

Sant Kabir Nagar News: अभी अपनी हस्ती है दिन का उजाला, जब आंखें मुदेंगी तभी रात होगी

Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Right now the light of day is its own personality, when the eyes turn away then only it will be night.
-जन साहित्यिक मंच ने की कवि गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच के तत्वावधान में रविवार को खलीलाबाद पब्लिक स्कूल परिसर में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ रचनाकार एहसास मगहरी ने अपनी रचना ''अभी अपनी हस्ती है दिन का उजाला, जब आंखे मुदेंगी तभी रात होगी'' से कवि गोष्ठी की शुरूआत की।
मजहर खलीलाबादी ने ''घर से घबरा के मैं निकला था मगर, जा के परदेश में घर याद आया'' सुनाकर घर के महत्व को रेखांकित किया। ओम प्रकाश गौतम ने ''बैठ जाएंगे कहीं भी हम इबादत के लिए, सिर्फ मस्जिद में खुदा हो जरूरी तो नहीं'' सुनाकर खुदा के सर्वत्र होने की बात बताया। युवा कवि राजेश मृदुल ने ''रिश्ते लहू के जब लहूलुहान हो गए, फौलाद जिगर थे मगर बेजान हो गए'' सुनाया जिसे वहां मौजूद लोगों ने सराहा। राधेश्याम मिश्र श्याम ने ''वादे पर वादा करना क्या अच्छा है, रोजी-रोटी सबको ये सरकार दे'' सुनाकर नेताओं से झूठा वादा न करने की अपील की।
विज्ञापन


सूरज कुंवर सरस ने ''दुआ की फिर किसी ने क्या मुझे मजनूं बना दिया, देना जलालत की अदाओं से मुहब्बत की सजा देना''। सुनाकर वाहवाही लूटी। वरिष्ठ कवि राजेंद्र बहादुर सिंह हंस ने आदमी फुटबाल बनके रह गया, हर तरफ से सिर्फ मारा जा रहा है। सुनाकर आदमी की दीन-दशा की ओर इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डॉ. सईद अख्तर बस्तवी ने ''वो पहले मोहब्बत का नशा भूल ही जाओ, ये किसने कहा इश्क दोबारा नहीं होता'' सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाई पर पहुंचाया।
गोष्ठी में हामिद खलीलाबादी, सरदार हरभजन सिंह, मनोहर लाल मिश्र, ज्योति सिंह, छेदीलाल वर्मा, अकील अहमद आदि ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed