फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Review of communicable disease control and 'Dastak' campaign held; emphasis placed on door-to-door awareness.

Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की हुई समीक्षा, घर-घर जागरूकता पर जोर

Wed, 29 Jul 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Review of communicable disease control and 'Dastak' campaign held; emphasis placed on door-to-door awareness.
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार चौबे एवं मलेरिया इंस्पेक्टर दीपक यादव ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार चौबे ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरों की रोकथाम तथा बुखार होने पर तत्काल जांच कराने के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने दस्तक अभियान के तहत प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करने और संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने पर बल दिया। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्रा, ब्लॉक टीकाकरण अधिकारी कौसर खान, डाॅ. तौहीद, डाॅ. हिमांशु, डाॅ. अभय गुप्ता, फाॅर्मासिस्ट अफजाल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed