{"_id":"6857ecdb868bd233ec03377d","slug":"retired-soldier-died-in-sant-kabir-nagar-lived-in-a-house-with-wife-and-children-in-siswania-village-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: छत से गिरकर रिटायर्ड फौजी की हुई मौत, जानिए कैसे बिगड़ा संतुलन...हो गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: छत से गिरकर रिटायर्ड फौजी की हुई मौत, जानिए कैसे बिगड़ा संतुलन...हो गया हादसा
Sun, 22 Jun 2025 05:15 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:15 PM IST
सार
महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी जयचंद्र यादव 55 वर्ष पुत्र बहादुर यादव कुछ साल पहले सेना से रिटायर हो चुके थे। खलीलाबाद में मकान बनवाकर पत्नी और दो बच्चो के साथ रह रहे थे। विद्यालय की छुट्टी के चलते वह कुछ दिनों से पैतृक घर महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव आ गए थे।
विज्ञापन
मृतक जयचंद्र यादव की फाइल और रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में शनिवार देर शाम एक मंजिला छत की दीवार समेत सेवानिवृत्त सेना का जवान नीचे गिर गया। खून से लथपथ जवान को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। रविवार को बिडहर घाट पर उनका दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी जयचंद्र यादव 55 वर्ष पुत्र बहादुर यादव कुछ साल पहले सेना से रिटायर हो चुके थे। खलीलाबाद में मकान बनवाकर पत्नी और दो बच्चो के साथ रह रहे थे। विद्यालय की छुट्टी के चलते वह कुछ दिनों से पैतृक घर महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव आ गए थे।
विज्ञापन
२
परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब मूसलाधार बारिश के बीच किसी कार्य के लिए एक मंजिला मकान की छत पर गए। इसी दौरान अचानक संतुलन खोकर जयचंद्र यादव छत दीवार को पकड़ने की कोशिश किए। लेकिन संभलने के चक्कर में जयचंद्र यादव दीवार समेत नीचे इंटर लॉकिंग ईंट से बनी सडक पर गिर गए।
विज्ञापन
पड़ोसियों के चीखने चिल्लाने पर मौके पर पत्नी, बच्चे और अन्य लोग पहुंचे। खून से लथपथ जयचंद्र यादव को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जयचंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। रविवार को परिजन शव का बिडहर घाट पर अंतिम दाह संस्कार कर दिए। मृतक की पत्नी सुनीता देवी और बच्चे गौरव उर्फ धीरज व बेटी प्रतिमा यादव का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे।