{"_id":"654d462abc321ed9a30882d7","slug":"resolved-to-declare-aami-river-as-national-heritage-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5326-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आमी नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आमी नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने का लिया संकल्प
Fri, 10 Nov 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
बेलहर के देवपुर पड़रिया में चल रहे दो दिवसीय आमी महोत्सव का समापन हुआ।
संतकबीरनगर। आमी नदी के तट पर पड़रिया देवपुर में बुधवार को आमी महोत्सव का समापन हुआ। गायिका सोनी कुमारी, बिकाऊ, आकाश कुमार अंबेडकरवादी ने आरती प्रस्तुत की। भक्ति गीतों को सुना कर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आमी नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने का संकल्प लिया गया।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं सपा नेता राहुल यादव बादल ने कहा कि अगले वर्ष और बेहतर तरीके से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमी नदी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने व इसके सरंक्षण के लिए सात वर्ष पहले आमी महोत्सव की शुरुआत हुई थी। महान संत कबीर दास के अंतिम समय की गवाह आमी नदी है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से आमी में उद्योगों से निकलने अपशिष्ट रासायनिक पदार्थों को वजह से नदी अंतिम सांस ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से ही आमी को बचाने का संकल्प लिया गया है। इस जगह पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवाया जाएगा। आयोजक रामनरायन यादव ने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान कमलेश कुमार यादव, जोखन प्रसाद चौधरी, उपाध्याय जयप्रकाश पटेल, संगठन मंत्री बुद्धिराम गौतम, हीरालाल इंटर कॉलेज के छात्र नेता गोविंद यादव, गोविंद मौर्य, रामनारायण मौर्य, सोना यादव, राकेश, रंजन डॉ बीके आजाद आदि लोग मौजूद रहे।