{"_id":"69c1801730ff125e6a08d9a0","slug":"resolve-discussions-in-a-timely-manner-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147927-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवेचनाओं को समय से करें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवेचनाओं को समय से करें निस्तारित
Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
- एसपी ने पुलिस लाइंस सभागार में विवेचकों के साथ की बैठक
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में सभी थानों के विवेचकों से विवेचना का हाल जाना। अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने पर सख्त हिदायत देते हुए समय से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
एसपी ने जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी निर्देशित किया। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी। सभी प्रभारी निरीक्षकों को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रीडर रामआशीष यादव, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव, पीआरओ मनीष जायसवाल, सभी एसओ व कर्मचारी उपस्थित रहे।