फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Residents of the locality staged a sit-in demanding the arrest of the accused

Sant Kabir Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने दिया धरना

Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Residents of the locality staged a sit-in demanding the arrest of the accused
-23 जुलाई को 11 वर्षीय बालक की पोखरे में मिली थी लाश
विज्ञापन

- सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की
- पीड़ित पिता ने मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी
- प्रभारी डीएम और एएसपी के आश्वासन पर माने लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के नेदुला मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बालक की हत्या के आरोपियों को पुलिस गिररफ्तार नहीं कर रही है। लोगों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। प्रभारी डीएम जय प्रकाश और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया।
नेदुला निवासी हरिओम पुत्र बृजमान का आरोप है कि 23 जुलाई को उसके 11 वर्ष के बेटे रवि की हत्या करके शव को पोखरे में आरोपियों ने फेंक दिया था। घटना की जानकारी 24 जुलाई को हुई। कुछ लोगों पर बेटे की हत्या करके शव पोखरे में फेंकने का संदेह है। पुलिस ने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में हत्या कर केस भी दर्ज किया, लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोप है कि पुलिस इस मामले में लीपापाेती कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरी नही हुईं तो वह परिवार के साथ आमरण अनशन पर दोबारा बैठने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व पुलिस प्रशासन की होगी। पीड़ित पिता ने मांगों का ज्ञापन प्रभारी डीएम जय प्रकाश को दिया। इस दौरान बृजभान, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed