{"_id":"64b820ca5165562205034d84","slug":"remotely-operated-development-work-in-hanser-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-514-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हैंसर में रिमोट से संचालित हो रहे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हैंसर में रिमोट से संचालित हो रहे विकास कार्य
Wed, 19 Jul 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
-72 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अस्थाई बीडीओ के सहारे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतकबीरनगर। 72 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य को गति देने वाला विकासखंड हैसर बाजार लंबे समय से अस्थाई बीडीओ के सहारे है। खंड विकास अधिकारी से लेकर एडीओ एमआई तक स्थाई रूप से ब्लॉक पर नहीं बैठते हैं। जिसका असर विकास कार्यों पर पड़ता दिखने लगा है।
मनपसंद अधिकारी कर्मचारी की चाहत ने ब्लॉक के आम जनता को आहत करके रख दिया है। लंबे समय तक यहां पर खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे महावीर सिंह के पास तो हैंसर बाजार और पौली का कार्यभार देखने की जिम्मेदारी थी। गैर जनपद उनका तबादला हो जाने के बाद पौली ब्लॉक में स्थाई रूप से कार्यरत श्वेता वर्मा को हैंसर ब्लाॅक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। अब वह दोनों ब्लॉकों का कार्य भार देखती हैं तो उनका आना- जाना लाजमी है। एडीओ एमआई सेवानिवृत्त हो गए तो उनकी जगह पर स्थाई एडीओ एमआई की नियुक्ति हुई। लेकिन जब वह कार्यभार ग्रहण करने के लिए ब्लॉक पर पहुंचे तो उनको कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। अब पौली ब्लॉक के एडीओ एमआई के पास हैसर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार है।
बुधवार को ब्लॉक पर निशुल्क बोरिंग योजना के संबंध में जानकारी लेने आए एहसान राम सजीवन, विशंभर नाथ, दीनदयाल, तुफैल अहमद, रामजीत ने बताया कि नए एडीओ एमआई ब्लॉक पर आते ही नहीं है। रिटायर्ड हो चुके एडीओ एमआई अभी भी यहां का कार्यभार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इतना ही नहीं रिटायर्ड एडीओ एमआई के भाई इसी ब्लॉक में तकनीशियन पद पर कार्यरत हैं। दोनों भाई मिलकर निशुल्क बोरिंग योजना को पलीता लगा रहे हैं। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि प्रकरण की जांच कराएंगे। जल्द ही रिक्त ब्लॉकों में बीडीओ की तैनाती हो जाएगी।