{"_id":"687e8227e50c357f0a0c180c","slug":"release-of-council-school-magazine-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135865-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालय की पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालय की पत्रिका का विमोचन
Mon, 21 Jul 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
डायट में कंपोजिट विद्यालय महुली द्वितीय की पत्रिका का विमोचन हुआ
संतकबीरनगर। जनपद में पहली बार कंपोजिट विद्यालय महुली द्वितीय के शिक्षकों ने अभिनव प्रयोग करते हुए विद्यालय की पत्रिका प्रकाशित कराई है। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाॅयट) के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नव प्रकाशित पत्रिका ‘कल की ओर’ का विमोचन हुआ। जनपद में पहली बार किसी परिषदीय विद्यालय द्वारा अपनाए गए इस नवाचार की काफी सराहना हो रही है।
कंपोजिट विद्यालय महुली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका नुसरत परवीन, जय प्रकाश दास, रजनी यादव, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, हरिकेश यादव, मतलूब आलम आदि ने विद्यालय की पत्रिका प्रकाशित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पत्रिका में विद्यालयी गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स के अलावा प्रेरक लेखों व संदेशों को स्थान दिया गया है। पत्रिका में विभागीय अधिकारियों के संदेश तथा शिक्षकों के सामयिक लेख इसे खास बना रहे हैं।
पत्रिका में निपुण भारत मिशन अभियान तथा तकनीकी शिक्षा की विस्तार से चर्चा की गई है। सोमवार को विमोचन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय की पत्रिका छात्रों और शिक्षकों के रचनात्मक कार्यों को मंच प्रदान करती है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे अन्य विद्यालय भी प्रेरणा लेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी तथा संचालन एआरपी दिनेश कुमार शुक्ल ने किया। पत्रिका के संपादक रुपेश कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों तथा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।