फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Relationship with wife ended six days ago, dead body of young man found in the garden

Sant Kabir Nagar News: छह दिन पहले पत्नी से खत्म हुआ था रिश्ता, बाग में मिला युवक का शव

Fri, 21 Jun 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Relationship with wife ended six days ago, dead body of young man found in the garden
- महुली क्षेत्र के परसौना का रहने वाला है युवक
विज्ञापन

- छह दिन पूर्व पंचायत में पत्नी से टूटा था रिश्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर मार्ग पर डड़वा गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाग में 24 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव के नाक और मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की माने तो छह दिन पूर्व गांव की पंचायत में पत्नी रिश्ता खत्म करके मायके चली गई थी, जिसे लेकर युवक परेशान था।
महुली क्षेत्र के परसौना निवासी राम सुभग राजभर का सबसे छोटे बेटा अरविंद राजभर का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। परिजनों की माने तो विवाह के बाद कुछ दिन बाद ही दंपती जीवन में सब सही नहीं चल रहा था। इसी बात को लेकर हमेशा घर में कलह पैदा होता रहता था। 14 जून को परसौना में पंचायत के दौरान अरविंद राजभर और उनकी पत्नी का रिश्ता खत्म कराया गया था।
विज्ञापन

लेनदेन का हिसाब खत्म कराकर पत्नी मायके चली गई। परिजनों की माने तो रिश्ता खत्म होने के बाद अरविंद काफी परेशान रहता था। नाथनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप किनारे स्थित बाग में बृहस्पतिवार की सुबह 24 वर्षीय युवक का शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। वहां परसौना निवासी सुरेंद्र राजभर पहुंचे। शव की पहचान उसने भाई अरविंद राजभर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के मुंह और नाक से खून रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों की माने तो अरविंद छह माह पूर्व हैदराबाद से घर आया था। टाईल्स-मार्बल्स का कारीगर था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed