{"_id":"679a70e228fca89b900e71e1","slug":"regular-exercise-will-provide-relief-from-bone-pain-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127748-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नियमित व्यायाम से हड्डी के दर्द से मिलेगा आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नियमित व्यायाम से हड्डी के दर्द से मिलेगा आराम
Wed, 29 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को परामर्श देते हड्डी रोग विशेषज्ञ।
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इस समय हड्डी दर्द से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसमें कैल्शियम की कमी बता रहे हैं और नियमित व्यायाम के साथ ही खान पान पर विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं। अधिक वजन वाले व्यक्तियों में जोड़ों के कार्टिलेज घिस जाने की वजह से समस्या आ रही है। चिकित्सक इसके बचाव व इलाज के तरीके बता रहे हैं।
अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव ओंभू ने बताया कि शरीर में हड्डी की मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता अधिक होती है। इसके लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में कैल्शियम व पोटेशियम जैसे तत्व पर्याप्त होने से मांसपेशियों में खिंचाव व तनाव को समस्या कम होती है। इसके लिए दही, दूध, पालक आदि पोषक तत्वों का सेवन करें।
दिन में धूप लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। सोने व जागने का समय निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 20 के करीब मरीज जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में जकड़न को लेकर पहुंच रहे हैं।
कई में कैल्शियम की कमी मिल रही है। कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द की समस्या सबसे ज्यादा है। समय पर उपचार न कराने से दर्द बढ़ जाता है। बैठने व अन्य कार्य करने में समस्या होती है। इससे बचाव के लिए खानपान में प्रोटीन व कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने के साथ ही व्यायाम करें।