फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Regime change will develop'

‘सत्ता परिवर्तन से होगा विकास’ 

Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Regime change will develop'
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने मेंहदावल में सभा की। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल के जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार के शासन में अपराध कुटीर उद्योग के रूप में विकसित हुआ है। इससे मुक्ति पाने का एक मात्र उपाय सपा परिवर्तन है। इससे ही विकास का द्वार खुलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार करोड़ों देती है, पर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण विकास हो ही नहीं पा रहा। सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश की बजाय खुद का विकास किया। बसपा ने जहां विकास की रकम पत्थर की मूर्ति बनवाने में खर्च कर दी। वहीं सपा सरकार ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ ही समाज में भय, भूख व भ्रष्टाचार का वातावरण स्थापित कर किए हुए है। यदि प्रदेश में अखिलेश सरकार को अपने विकास कार्यों पर भरोसा था तो संजीवनी खोज रही कांग्रेस से गठबंधन की आवश्यकता क्यों पड़ी।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में परिर्वतन की लहर चल रही है। भाजपा की कथनी करनी एक है। राष्ट्रवादी विचारधारा की सोच का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व भारत से गुरुमंत्र ले रहा है। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल, सेतभान राय, दयाराम मिश्र, जर्नादन लाल श्रीवास्तव, देवेंद्र बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, आशीष सिंह, राजन सिंह, अजीत सिंह, शिव बहादुर सिंह, इंद्रसेन सिंह, आंनद सिंह, मदन सिंह, पवन तिवारी, भूपेंद्र तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed