{"_id":"6a401407ee7efce5a108b23a","slug":"refused-to-marry-after-the-demand-for-a-four-wheeler-as-dowry-was-not-met-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152923-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इंकार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के शिवसरा निवासी एक व्यक्ति ने होने वाले दूल्हे और उसके परिजनों पर दहेज में चार पहिया वाहन की अतिरिक्त मांग करने, मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार करने और पहले से दिए गए पांचलाख रुपये नकद और सामान वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है।
तहरीर के अनुसार, शिवसरा निवासी महेशचंद्र गुप्ता ने अपनी पुत्री चंचल गुप्ता का विवाह घोरखल निवासी राज गोविंद गुप्ता के साथ तय किया था। आरोप है कि दोनों परिवारों की सहमति से दहेज के रूप में करीब पांच लाख रुपये और अन्य सामान देने की बात तय हुई थी। 19 अप्रैल को सगाई कार्यक्रम के दौरान नकद व अन्य उपहार भी दिए गए। विवाह की तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई थी।
महेशचंद्र गुप्ता का आरोप है कि शादी तय होने के बाद उन्होंने टेंट, हलवाई, मिठाई, बर्तन, सजावट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अग्रिम भुगतान भी कर दिया। इसी बीच होने वाले दूल्हे राज गोविंद गुप्ता ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां उसके पिता हरी प्रसाद गुप्ता, मां उर्मिला देवी और अन्य परिजनों ने दहेज में एक चार पहिया वाहन की अतिरिक्त मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि आर्थिक स्थिति का हवाला देकर वाहन देने में असमर्थता जताने पर लड़का पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सगाई में दिए गए नकद रुपये व सामान लौटाने से भी मना कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर उसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।