{"_id":"694c487d4997da9d1b0195fa","slug":"reflectors-were-installed-on-vehicles-and-people-were-urged-to-follow-traffic-rules-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143339-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियम का पालन करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियम का पालन करने की अपील
Thu, 25 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों और मेंहदावल क्षेत्र में बुधवार को यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाकर यातायात नियम के बारे में जागरूक किया। प्रभारी यातायात परमहंस ने बढ़ते कोहरे की वजह से एनएच पर कम दृश्यता को देखते हुए भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने पर जोर दिया। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट का वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने के बारे में बताया। लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
मेंहदावल पुलिस ने ठंडक तथा घने कोहरे के बीच लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए हर वाहन पर रिफ्लेक्टर लगवाने की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को टडवरिया चौराहा, बराखाल, सीएचसी तिराहा, पेट्रोल पंप चौराहा आदि स्थानों पर सघन अभियान वाहनों की जांच के लिए चलाया। इस दौरान कोहरे में वाहन चलाने वाले वाहन स्वामियों को जागरूक करते हुए उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान एसआई सहेंदर यादव, संजय वर्मा, मैनेजर प्रसाद, मोतीलाल यादव, अनुराग सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र रावत, शुभम सिंह, मंटू, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद