{"_id":"69629ca48167a0e1e202deab","slug":"reflectors-were-installed-near-the-railing-that-was-causing-the-accidents-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-144231-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे की वजह बन रही रेलिंग के पास लगवाया रिफ्लेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे की वजह बन रही रेलिंग के पास लगवाया रिफ्लेक्टर
Sun, 11 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के नूरी मस्जिद के पास टूटे डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाते मजदूर-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। शहर में मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज से उतरने के दौरान लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके तहत शनिवार को यहां पर रिफ्लेक्टर लगाया गया। साथ ही यहां पर यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है।
मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के उतरते ही डिवाइडर बनाया गया है। जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। एक माह पूर्व वहां पर बालू लदा ट्रक रेलिंग पर चढ़कर पलट गया था। गनीमत यह रही कि इस दौरान पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर डिवाइडर को तोड़ने का प्रयास किया गया और कुछ दूर तक डिवाइडर तोड़ा गया। इसके बाद अब यातायात पुलिस ने यहां पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू कराया है, ताकि कोहरे में किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। प्रभारी यातायात निरीक्षक परमहंस ने बताया कि हादसे को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।