फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reflectors missing from the roads... if we are not careful, a major incident will happen.

Sant Kabir Nagar News: सड़कों से रिफ्लेक्टर गायब...नहीं चेते तो होगी बड़ी घटना

Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Reflectors missing from the roads... if we are not careful, a major incident will happen.
सड़क से रिफलेक्टर व सफेद पट्टी गायब-सवाद
संतकबीरनगर। जनपद की तमाम सड़कों से रिफ्लेक्टर, कैट आई व रेडियम गायब हो गए हैं। इससे आने वाले दिनों में जब कोहरा बढ़ेगा तो मुसीबत बढ़ जाएगी। रिफ्लेक्टर न होने से कोहरे में सड़कों का पता नहीं चल सकेगा। ऐसे में हादसे का खतरा रहेगा। सड़क पर लगे रिफ्लेक्टर दुर्घटना रोकने में काफी सहायक होते हैं।
विज्ञापन

मौसम का रुख वर्तमान में तेजी से बदल रहा है। जल्द ही कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। कोहरे में हादसों की संख्या तेजी से बढ़ती है। इससे बचाव के लिए सड़कों पर कैट आई, रिफलेक्टर, रेडियम लगाया जाता है। जो वाहन चालकों को रास्ता दिखाते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका कम रहता है। जिले की तमाम सड़कों से यह गायब हो गये हैं। कुछ स्थानों पर लगे रिफ्लेक्टर टूट चुके हैं। अब इधर मौसम के करवट बदलने के साथ ही कोहरे की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीण सड़कों को छोड़ भी दिया जाए तो खलीलाबाद शहर में तमाम स्थानों पर लगा रिफ्लेक्टर गायब है। यही नहीं, सड़क के किनारे की सफेद पट्टियों का भी पता नहीं चल पा रहा है। जो परिवहन की द़ृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। जहां पर प्रतिदिन अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का दौरा होता रहता है। ऐसे में अधिकारी नहीं चेते तो दुर्घटनाओं में इजाफा होगा। जो सभी का सिरदर्द बढ़ाएगा। सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed