{"_id":"67e9830ce14f5992700a3bd9","slug":"recovery-will-be-made-from-those-who-occupy-gram-sabha-land-rc-issued-khalilabad-news-c-7-1-gkp1039-886865-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्रामसभा की जमीन कब्जाने वालों से होगी वसूली, आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्रामसभा की जमीन कब्जाने वालों से होगी वसूली, आरसी जारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के भिटहा में ग्राम सभा की 0.196 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन ने 7,56,800 रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी किया है। राजस्व निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि खलिहान, बंजर व खाद गड्ढे की जमीन पर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। जमीन कब्जाने का आरोप क्षेत्र के डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व लालचन्द पर लगा है। हैंसर के राजस्व निरीक्षक ब्रह्मालाल ने भिटहा में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट के साथ क्षतिपूर्ति वसूली और बेदखली की भी बात कही। रिपोर्ट के अनुसार डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी पुत्र सूर्यनारायण चतुर्वेदी ने खाद गड्ढा के रूप में दर्ज भूखंड संख्या 37 के 0.023 हेक्टेयर भूमि पर पिछले 15 साल से कब्जा किया है। वहां पर बाउंड्रीवाल व शौचालय भी बनवा लिए गए। रिपोर्ट के अनुसार सर्किल रेट के हिसाब से इससे 75,900 रुपये की क्षति हुई है। वहीं, 0.165 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले भूखंड संख्या 33 के 0.075 हेक्टेयर हिस्से पर 20 साल से काबिज हैं। इससे भीे 3,30,000 रुपए का नुकसान हुआ।
इसी तरह भूखंड संख्या 35 के 0.073 हेक्टेयर जमीन पर भी कब्जा जमाकर 2,40,900 रुपए का नुकसान किया गया। गांव के एक अन्य व्यक्ति लालचन्द पुत्र बंशराज पर 0.165 हेक्टेयर वाले भूखंड में 0.025 हेक्टेयर जमीन पर 20 साल से कब्जा कर पक्का मकान ओर सहन बनवा लिया गया। इससे एक लाख 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इस रकम की वसूली के लिए लालचन्द को आरसी जारी किया गया है।