फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Recovery could not be effected from six ineligible housing beneficiaries.

Sant Kabir Nagar News: आवास के छह अपात्रों से नहीं हो पाई रिकवरी

Fri, 18 Sep 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Recovery could not be effected from six ineligible housing beneficiaries.
मेंहदावल। सरकारी आवास योजनाओं में लापरवाही का मामला एक बार फिर सामने आया है। मेंहदावल विकास खंड के समोगर व सरफरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों के खातों में धनराशि भेज दी गई। वर्ष 2021-22 में समोगर की ऐरुन्निशा पत्नी अमानत, बुजरहट पत्नी बरसाती, निर्मला पत्नी बुधिराम, सुनीता पत्नी रामशंकर समेत पांच लाभार्थियों को 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई। इसके बाद 2022-23 में सरफरा की सुमित्रा पत्नी मनोज के खाते में 1.10 लाख रुपये भेजे गए। त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में इन सभी को अपात्र घोषित किया गया। इसके बाद विभाग ने कई बार नोटिस भेजे और खातों का संचालन भी रोक दिया लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी 2.40 लाख रुपये की वसूली नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed