{"_id":"65832ed122d597f04f0aa4e7","slug":"re-counting-of-manhadoopur-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-7090-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदूपार ग्राम पंचायत की होगी पुनर्मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदूपार ग्राम पंचायत की होगी पुनर्मतगणना
Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम मेंहदावल ने पारित किया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहदावल। सांथा विकास खंड के मेंहदूपार ग्राम पंचायत की पुनर्मतगणना होगी। एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहीं फरजाना खातून की याचिका पर यह फैसला सुनाया है। आगामी 28 दिसंबर को तहसीलदार मेंहदावल के न्यायालय में मतगणना कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी मेंहदावल की देखरेख में यह मतगणना संपन्न होगी। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर को मेंहदावल सीओ को भी पत्र लिखा गया है।
एसडीएम द्वारा आदेश पारित करने के बाद से समूचे सांथा ब्लॉक में चर्चा तेज है। इससे पूर्व भी पुनर्मतगणना का आदेश एसडीएम के द्वारा छह माह पूर्व किया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में रोक लगाई थी। इसके बाद मतगणना निरस्त कर दी गई थी। अब दोबारा एसडीएम के आदेश के बाद पुनर्मतगणना का रास्ता साफ हो गया है।
उल्लेखनीय है कि सांथा विकास खंड की मेंहदूपार ग्राम पंचायत में हुए पंचायत चुनाव में सबीना खातून पत्नी गयासुद्दीन ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी फरजाना खातून को दो मतों से चुनाव हराया था। इस मामले में निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहीं फरजाना खातून ने एसडीएम न्यायालय मेंहदावल में वाद दाखिल कर पुनर्मतगणना की मांग की थी।
विज्ञापन
एसडीएम अरुण कुमार की न्यायालय ने पुनर्मतगणना का आदेश जारी करते हुए 28 दिसंबर को पुनर्मतगणना कराने का आदेश दिया है।
कोट
मेंहदूपार ग्राम पंचायत की पुनर्मतगणना का आदेश पारित किया गया है। निश्चित तिथि पर मतगणना कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने को लेकर जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। सभी पक्षों को पत्र जारी कर सूचना दे दी गई है।
-अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल
000000000000000000000
वीरेंद्र यादव