फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   RCC road dug up to lay pipes; repairs not carried out even after two years.

Sant Kabir Nagar News: आरसीसी सड़क तोड़कर डाला पाइप दो वर्ष बाद भी नहीं कराई मरम्मत

Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
RCC road dug up to lay pipes; repairs not carried out even after two years.
नगर पंचायत धर्मसिंहवा में तोड़कर छोड़ी गई सड़क। संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में पेयजल परियोजना के लिए तोड़ी गई आरसीसी सड़क दो साल बाद भी जस की तस है। इसके चलते राहगीरों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या 13 और एक से गुजरने वाली आरसीसी सड़क को बीचो-बीच तोड़कर पाइप तो डाल दिया गया है पर उसकी मरम्मत दो वर्ष बाद भी नहीं कराई गई। सड़क टूटने के कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत धर्मसिंहवा जब ग्राम पंचायत की श्रेणी में था तो वर्ष 2020 में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए पानी के टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। एक वर्ष भीतर ही कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य भी था। छह वर्ष से ज्यादा हो जाने के बाद भी अब तक परियोजना पूर्ण नहीं हो सकी है। वर्तमान में आलम यह है कि घर-घर सप्लाई पहुंचाने के लिए नगर क्षेत्र के वार्डों में बनी हुई अच्छी आरसीसी सड़क बीचो-बीच तोड़कर पाइप डाल दी गई।
विज्ञापन

लोगों के विरोध करने पर ठेकेदार द्वारा कहा गया था कि पाइप डालने के बाद आरसीसी सड़क का मरम्मत कर दिया जाएगा। लगभग दो साल हो जाने के बाद भी सड़क जस की तस पड़ी हुई है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के सैदाहुसेन, अरदास अली, धर्मराज अग्रहरि, संजय कुमार पांडेय, साबित अली, नेवास अली, विपिन कुमार, राजेश पांडेय, अनिल कुमार, जवाहर प्रसाद आदि ने बताया कि सड़क के बीचो-बीच खोदाई होने के कारण बाइक से भी आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन को अविलंब सड़क मरम्मत के लिए निर्देशित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed