फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ratan Tata used to say 'How are you Mr. Mishra'

Sant Kabir Nagar News: ‘हाऊ आर यू मिस्टर मिश्रा’ कहते मिलते थे रतन टाटा

Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ratan Tata used to say 'How are you Mr. Mishra'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनको करीब से जानने वाले लोगों के दिलों में आज भी उनसे हुई मुलाकात की यादें ताजा हैं। ऐसा ही एक वाक्या साझा करते हुए जिले के मशहूर मनोवैज्ञानिक डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि रतन टाटा जब भी उनसे मिलते थे तब बड़े ही सहज भाव से कहते थे ‘हाऊ आर यू मास्टर मिश्रा’। उनका संबोधन आज भी हृदय को कंपन करता है।
बताया कि नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने उन्हें दुनिया की कुछ जानी मानी शख्सियत के ब्रेन बिहैवियर का अध्ययन करने के लिए आमंत्रित किया था। उनमें से एक रतन टाटा भी थे। डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि वे दिल्ली एम्स में बतौर मनोचिकित्सक तैनात थे। उसी दौरान नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने 4 डी ब्रेन मैपिंग तकनीक के जरिए दुनिया की चुनिंदा हस्तियों के ब्रेन बिहैवियर पर अध्ययन करने के लिए उन्हें बुलाया था।
विज्ञापन

बताया कि उसके पूर्व भी उनकी मुलाकात रतन टाटा से हो चुकी थी। दोबारा जब उनकी मुलाकात हुई तो रतन टाटा ने कहा ‘हाऊ आर यू मास्टर मिश्रा’ उम्र में बड़े होने के बावजूद भी उनके सम्मान का तरीका अनोखा था। बेहद सहज और सरल स्वभाव के धनी रतन टाटा के साथ ब्रेन बिहैवियर अध्ययन के दौरान बिताए दिन आज भी याद हैं। हर पहलू पर उनकी सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता ने अध्ययन कर रही टीम को काफी प्रभावित किया था। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि जो उनसे मिला वह बार-बार मिलना चाहता था। हर वक्त देश की प्रगति और तकनीकी विकास को लेकर वे गंभीर दिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed