{"_id":"611d42ed8ebc3e7a1c7a8b27","slug":"rapti-river-khalilabad-news-gkp405974581","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। लगातार हो रही बारिश की वजह से राप्ती नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी सिर्फ 20 सेंटीमीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही है। नदी के जल स्तर बढ़ने से बांध के किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
राप्ती नदी के खतरे का निशान 79.50 मीटर है। बुधवार को नदी 79.30 मीटर पर बह रही थी। यह स्तर खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर है। तटबंध से सटे गांव बेलौली, खैरा, थरौली, डुमरियाबाबू, नगपुर,बढया, बानडूमर, विशुनपुर, जोरवा, छपिया तिवारी, छपिया पराग व नौगो ऐसे गांव हैं। बांध पर कई जगह रेनकट्स और रेट होल बन गए हैं। इंदरपुर व डुमरियाबाबू और बेलौली में कई स्थानों पर नदी तटबंध की ओर कटान कर रही है। जिससे लोग भयभीत हैं। ड्रेनेज खंड के अधिकारी तटबंध की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे हैं। जलस्तर की लगातार निगरानी कराने के साथ ही तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ निरोधक व सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। फिलहाल तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। संवाद