फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rapti flowing 15 cm below the danger mark

खतरे के निशान से 15 सेंटी मीटर नीचे बह रही राप्ती

Tue, 11 Oct 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rapti flowing 15 cm below the danger mark
धनघटा के गांव सियर कला को जाने वाले रास्ते पर भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : KHALILABAD
खतरे के निशान से 15 सेंटी मीटर नीचे बह रही राप्ती
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में लगातार जारी है बढ़त, तटबंध से सटे गांवों में दहशत
- डीएम की फटकार के बाद तटबंध पर बारिश से हुई कटान भरने में जुटा विभाग
मेंहदावल। लगातार हो रहे बारिश के बीच राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। तटबंध से सटे गांव में बढ़ते जलस्तर को लेकर दहशत हैं। तटबंध पर बारिश से कटान को भरने में ड्रेनेज खंड द्धितीय के सहायक व अवर अभियंता जुटे हुए हैं।

मेंहदावल क्षेत्र स्थित राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सायं चार बजे राप्ती का जलस्तर लाल निशान से 20 सेंटी मीटर नीचे था। जलस्तर 79.30 सेमी मापा गया था। वहीं मंगलवार सायं चार बजे राप्ती का जलस्तर 79.35 पहुंच गया। खतरे के निशान 79.50 से नदी मात्र 15 सेंटी मीटर नीेचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है, लेकिन तटबंध से सटे गांव खैरा, बेलौली, थरौली, नगपुर, डुमरियाबाबू, इंदरपुर, बढ़या ठाठर, बानडुमर, तिवारीपुर, विशुनपुर, जोरवा, छपिया पराग, नौगो, बेलौहा आदि ऐसे गांव हैं, जिनमें बढ़ता जलस्तर दहशत का कारण बना हुआ है। यह गांव नदी के मोहाने पर बसे हुए हैं। इनकी सुरक्षा केवल बांध कर रही है। गांव व नदी के बीच में बांध इन गांव का रक्षाकवच बना हुआ है। तटबंध व नदी के बीच स्थित फसल डूब चुकी है। तटबंध में कटान भरने के काम में विभाग जुटा हुआ है। ट्रॉली के सहारे मिट्टी गिराकर इन गड्ढों को भरा जा रहा है। ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बाद भी तटबंध पर कोई दवाव नहीं है। बंधे पर चूहे के बिल को भरा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने की गति धीमी है। एहतियातन आवश्यक बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed