फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rapid development in the state: state minister

प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्य : राज्य मंत्री

Fri, 06 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 06 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के नव नियुक्त खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्य मंत्री ने उन्हें जो जिम्मेेदारी सौंपी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू कराना उनकी प्राथमिकता में होगी।
विज्ञापन


वे गुरुवार को जनपद में प्रथम आगमन पर सपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


 सपा सरकार ने चुनाव के समय जो वादा किया था लगभग सभी वादे पूरे हो चुके हैं। उन्हें खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री बनाया गया है। जो जिम्मेदार मिली है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। विभाग की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जो भी अधिकारी कार्य में शिथिलता बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार रोड़ा अटका रही है, फिर भी विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कहा कि पूर्वांचल के जिले काफी पिछडे़ हुए हैं। इन जिलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार से हर संभव मदद मांगी जाएगी।


पूर्वांचल के साथ ही समूचे प्रदेश का विकास किया जाएगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम नारायण यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वेद प्रकाश यादव, महासचिव जावेद खान, महमूद खान, केडी यादव, राम भरोसे वारसी समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed