{"_id":"62ffd09b7040504c357fa1c4","slug":"raped-teen-ager-khalilabad-news-gkp4475437160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: किशोरी को भगाया, जबरन शादी करके छह दिनों तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: किशोरी को भगाया, जबरन शादी करके छह दिनों तक किया दुष्कर्म
Sat, 20 Aug 2022 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:11 PM IST
सार
कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि आरोपी युवक पर किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने तथा दो अन्य पर षड़यंत्र करके किशोरी को भगाने में सहयोग करने, अपशब्द कहने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच को भेजा जाएगा। जबकि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को आरोपी युवक भगा ले गया और जबरन शादी करके छह दिनों तक दुष्कर्म किया। किशोरी को भगाने में दो अन्य लोगों ने सहयोग किया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि 18 जुलाई की देर शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी को आरोपी युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि बेटी से जबरन शादी कर ली। बेटी से आरोपी ने छह दिन तक दुष्कर्म किया। षड़यंत्र के तहत उसकी बेटी को भगाने में दो अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।
पीड़ित पिता ने जब घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने 23 जुलाई को उसकी बेटी को आरोपी युवक के घर से खोज निकाला। पुलिस ने कोतवाली लाकर बेटी को उसे सौंप दिया। आरोपियों के प्रभाव में आकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।