फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape victim girl pregnant

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी हुई गर्भवती

Tue, 19 Jul 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
rape victim girl pregnant
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी हुई गर्भवती
विज्ञापन

बेटी के साथ डीएम दरबार पहुंची मां
डीएम ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की फरियाद लेकर मां डीएम कार्यालय पहुंची। उसने बेटी को पांच महीने की गर्भवती बताया और मदद की गुहार लगाई। डीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
पीड़ित मां का आरोप है कि 23 फरवरी की रात 12 वर्षीय बेटी को घर से आरोपी मुंह बांधकर एक किमी दूर नहर पर उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। भोर में बाइक से घर के पास छोड़ गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। आईजीआरएस पर आईजी जोन गोरखपुर से शिकायत की, तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

उसका कहना है कि आरोपी जमानत पर छूट गया है। अल्ट्रासाउंड में बेटी गर्भवती पाई गई है। मां की पीड़ा है कि यदि बेटी ने बच्चे को जन्म दिया तो उसकी जिंदगी कैसे संवरेगी। बेटी से कौन शादी करेगा। डीएम दिव्या मित्तल कभी देर तक किशोरी को देखती रहीं। इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी से फोन पर पीड़िता की मदद के लिए वार्ता की। बच्चे को लखनऊ की संस्था में भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को लेकर मां आई थी। मां को सुझाव दिया गया है कि वह बेटी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का पूरा ख्याल रखे। प्रसव के बाद तीन महीने तक बच्चे की परवरिश करे। बाद में बच्चे को लखनऊ की संस्था को सौंप दिया जाएगा। यदि कोई बच्चे को पालने का इच्छुक होगा तो उसे दिलाया जाएगा। पीड़ित बेटी की शादी करने की सलाह दी गई है।
- दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed