{"_id":"67a8e6f6f124cceae90cb0e9","slug":"rape-of-student-police-sent-accused-student-to-juvenile-home-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128333-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म : पुलिस ने आरोपी छात्र को भेजा बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म : पुलिस ने आरोपी छात्र को भेजा बाल सुधार गृह
Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी छात्र को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं आरोपी के बड़े भाई की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी खलीलाबाद के एक स्कूल में पढ़ती है। साथी छात्र ने तीन माह पूर्व जिला मुख्यालय स्थित सरैया के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने दुष्कर्म का वीडियो व फोटो बना लिया था। उसी वीडियो और फोटो के आधार पर वह छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता था। वह वीडियो और फोटो छात्र के मोबाइल से उसके भाई को मिल गया। आरोप है कि उसने भी ब्लैकमेल कर छात्रा से दुष्कर्म किया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी को नाबालिग होने के चलते बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं, आरोपी के बड़े भाई से भी पुलिस ने गहन पूछताछ की। इस दौरान उसने इस तरह के किसी कृत्य से इन्कार किया। उसने केवल डांटने की ही बात स्वीकार की। पुलिस टीम इस मामले में उस होटल वाले की भूमिका की भी जांच कर रही है कि उसने किस आधार पर किशोर व किशोरियों को होटल में कमरा दे दिया। वहीं पुलिस छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा रही है। आरोपी के परिवार के लोग भी मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं।