फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rape of married woman in Haryana, case

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता से हरियाणा में दुष्कर्म, केस

Thu, 15 Feb 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rape of married woman in Haryana, case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हरियाणा में एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद खलीलाबाद स्टेशन पर महिला को छोड़कर आरोपी भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


एसओ महुली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2022 में धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता के अनुसार 25 दिसंबर 2022 की सुबह पांच बजे एक गांव निवासी व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर हरियाणा प्रांत के गन्नौर लेकर गया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। एक साल रखने के बाद 24 दिसंबर 2023 को खलीलाबाद स्टेशन पर लाकर छोड़कर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि उसका फोटो वायरल करके शादी को भी तोड़वा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवंत चौहान के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म, आईटी एक्ट की धारा में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed