फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape of girl

ननिहाल आए किशोर ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 17 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
rape of girl
ननिहाल आए किशोर ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए किशोर ने रविवार की देर शाम नित्यक्रिया के लिए बाहर गई किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को सोमवार को मेंहदावल बाईपास से अभिरक्षा में ले लिया। बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को महिला कांस्टेबल की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी रविवार रात करीब नौ बजे नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गई थी। किशोरी घर वापस लौट रही थी। गांव में एक व्यक्ति के घर ननिहाल आए 17 वर्षीय किशोर ने रास्ते में किशोरी को पकड़ लिया। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने डायल 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। रात में पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली गए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रात में ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी कहीं बाहर जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहा है। घेरेबंदी करके आरोपी को मेंहदावल बाईपास से अभिरक्षा में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed