{"_id":"6140d9e88ebc3e227f7066e0","slug":"rape-khalilabad-news-gkp4091700125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को भगाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को भगाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को भगाकर किया दुष्कर्म
पहले पत्नी की तरह रखा और बाद में मारपीट कर खदेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बगल गांव का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि पहले उसने किशोरी को पत्नी की तरह घर में रखा। इस दौरान आरोपित ने किशोरी से शारीरिक संबंध भी बनाया। कुछ दिन बाद मारपीट कर उसे खदेड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, मारने-पीटने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि दो सितंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी को दूसरे गांव का निवासी युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोपित ने पुत्री को प्रलोभन दिया। अपने घर में पत्नी की तरह रखा। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध भी बनाया। कुछ दिन बाद जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट कर बेटी को भगा दिया। घर लौटी बेटी ने आपबीती बताई। पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी कौशल के खिलाफ किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने, मारने-पीटने, दुष्कर्म करने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़िता को महिला कांस्टेबल की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।