फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rape accused gets 11 years rigorous imprisonment

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी को 11 साल की सश्रम कारावास

Fri, 14 Jun 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Rape accused gets 11 years rigorous imprisonment
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार की कोर्ट ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने पर पथारु उर्फ इंद्रजीत को 11 वर्ष सश्रम कारावास तथा 30,000 रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष साधारण कारावास भी भुगतना पड़ेगा। साथ ही एससीएसटी एक्ट में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के वादी मुकदमा ने थाना प्रभारी बखिरा को तहरीर देकर बताया कि 16 दिसम्बर 2016 को उसकी नातिन उम्र लगभग 13 वर्ष घर से खेत के लिए गई थी। थाना बखिरा अंतर्गत के 24 वर्षीय आरोपी ने अपनी माता तथा एक अन्य के सहयोग से उसे बहलाफुसला कर भाग ले गया। 13 दिसंबर 2016 को नातिन ने अपनी माता के मोबाइल नंबर पर फोन कर रोते हुए घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बखिरा में केस दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना के उपरांत आरोपी की माता तथा एक अन्य का नाम विलोपित कर आरोपी पथारू उर्फ इंद्रजीत को बहला फुसलाकर भगा ले जाने दुष्कर्म करने तथा एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धारा पाए जाने पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। कोर्ट में पीड़िता तथा उसकी माता की गवाही के साथ अन्य गवाहों के बयान तथा अभिलेखीय साक्ष्य एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर एससीएसटी एक्ट में दोषमुक्त करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने दुष्कर्म करने का दोषी पाए जाने पर आरोपी पथारू उर्फ इंद्रजीत को 11 वर्ष सश्रम कारावास तथा 30,000 रुपया अर्थ दंड से दंडित किया। अर्थ दंड अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष साधारण कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed