{"_id":"623a0b408797881f28653579","slug":"rang-de-basnti-programm-conduct-khalilabad-news-gkp43072168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग दे बसंती कार्यक्रम में शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग दे बसंती कार्यक्रम में शहीदों को किया याद
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग दे बसंती कार्यक्रम में शहीदों को किया याद
- शहीदों की वीरगाथा जीवन में उतारने के लिए किया गया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंग दे बसंती कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसमें शहीदों को याद किया गया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में दो दिवसीय रंग दे बसंती कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रथम दिन स्काउट गाइड के जिला सचिव रवि श्रीवास्तव ने शहीदों के द्वारा किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला और आज की युवा पीढ़ी को सुखदेव, राजगुरु,भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को सदैव संजोए रखने के लिए आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने छात्रों से ऐसे अमर शहीदों की वीरगाथा को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अभिषेक कुमार, अरूण कुमार ओझा, दिनेश वर्मा, ज्ञान प्रकाश राय, योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं पे देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।