फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Random focus sampling campaign will run

रैंडम फोकस सैंपलिंग अभियान चलेगा

Tue, 09 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Random focus sampling campaign will run
रैंडम फोकस सैंपलिंग अभियान चलेगा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। होली पर्व पर लोगों की कोविड-19 से सुरक्षा तथा वर्तमान स्थितियों में जनपद में कोरोना कितना प्रभावी है, यह जानने के लिए जनपद के विभिन्न समूहों, बाजारों व अन्य स्थानों पर रैंडम फोकस सैंपलिंग की जाएगी। 13 से 27 मार्च तक 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में 18 टीमें हिस्सा लेंगी।
अपर सीएमओ व कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. मोहन झा ने बताया कि होली त्योहार तथा विभिन्न राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर निगरानी के लिए फोकस सैंपलिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के साथ ही होली की दुकानों और अन्य लक्षित समूहों के बीच अभियान चलेगा। अब तक जनपद में कुल 3451 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। इनमें से 3389 इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। 44 की मौत हो गई तथा 18 केस वर्तमान में एक्टिव हैं।
विज्ञापन

यहां चलेगा फोकस सैंपलिंग
संतकबीरनगर। 13 मार्च से कोरोना सैंपलिंग का फोकस अभियान चलेगा। 13 मार्च को कंस्ट्रक्शन साइट व लेबर चौराहे पर, 14 मार्च को ठेला और खोमचा वालों पर, 15 व 16 मार्च को स्कूल और कॉलेजों में, 17 व 26 मार्च को यात्री वाहनों व चौराहों पर, 18 मार्च को पान और सिगरेट की दुकान पर, 19 मार्च को नमकीन, दूध व मिठाई की दुकानों पर, 20 मार्च को रिक्शा, ई-रिक्शा व टेंपो चालक, 21 मार्च को प्राइवेट व सार्वजनिक बस स्टेशन पर, 22 व 25 मार्च को होली से संबंधित मार्केट व कपड़ों की दुकान पर, 23 मार्च को होटल व रेस्टोरेंट में, 24 मार्च को मॉल, मार्केट, कपड़ा मार्केट व रेडीमेड शॉप पर और 27 मार्च को भांग, ठंडाई, देसी व विदेशी शराब की दुकान पर फोकस सैंपलिंग अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed