{"_id":"6155f43b8ebc3e4af164a343","slug":"ran-away-with-money-bag-khalilabad-news-gkp411238063","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के टेंपो से रुपयों भरा बैग लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के टेंपो से रुपयों भरा बैग लेकर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के टेंपो से रुपयों भरा बैग लेकर भागे
व्यापारी के शोर मचाने पर जुटी भीड़, 45 हजार रुपये रखे गए थे बैग में
लोहरैया चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरैया/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के डिहवा बाजार में बृहस्पतिवार की देर शाम व्यापारी के खड़े टेंपो में 45 हजार रुपये से भरा बैग लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। बदमाशों को भागते देखकर व्यापारी ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए, लेकिन तब तक बदमाश लोहरैया की तरफ भागने में सफल रहे। सूचना पर लोहरैया चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।
मचौली निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश कसौधन पुत्र कालिका कसौधन किराना व्यापारी हैं। वह अपने टेंपो से दुकानों पर किराने का सामान पहुंचाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने 22 वर्षीय भाई शिव प्रकाश कसौधन के साथ टेंपो से किराने का सामान लेकर उमरिया बाजार गए थे। जहां सामान कुछ दुकानों पर देकर धनघटा पहुंचे फिर वहां से हैंसर बाजार गए। शाम करीब आठ बजे वह डिहवा बाजार पहुंचे, जहां अपने रिश्तेदार निरंजन मिठाई वाले की दुकान के सामने टेंपो खड़ा कर दिए। दोनों भाई केक लेने के लिए मिठाई की दुकान पर गए। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और टेंपो की अगली सीट पर रुपये रखा बैग लेकर भाग गए। घटना के बाद व्यापारी भाइयों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। पीड़ित व्यापारी ओमप्रकाश ने बताया कि बैग में 45 हजार रुपये रखे थे। टेंपो का फाटक लॉक करके मिठाई की दुकान पर गए थे। उसी बीच बदमाशों को फाटक खोलकर रुपये रखा बैग ले जाते देखकर उनका भांजे दुर्गेश ने शोर मचाया। जब तक वे लोग शोर मचाकर दौड़ते तब तक बाइक सवार दोनों बदमाश लोहरैया की तरफ भागने में सफल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी लोहरैया राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।