फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ram janam bhoomi kalasha yatra performed

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में निकली राम जन्मभूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा

Sun, 31 Dec 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
ram janam bhoomi kalasha yatra performed
फोटो है
विज्ञापन

सांसद, विधायक के साथ ही बड़ी संख्या में कलश यात्रा में लोग हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। नगर पंचायत के कुबेर स्थान मंदिर से रविवार को श्री राम जन्म भूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए सीएचसी तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। सांसद, विधायक के साथ ही बड़ी संख्या में नगर और मेंहदावल तहसील क्षेत्र के लोगों ने इस कलश यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित की।
नगर के कुबेरनाथ मंदिर पर उपस्थित जन समूह ने श्री राम जन्म भूमि पूजित अक्षत कलश का पूजन-अर्चन किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर के लोग केसरिया साफा बांधकर जय श्री राम के नारा लगाते हुए कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। यह कलश यात्रा नगर पंचायत के उत्तर पट्टी, पूरवा वार्ड होते हुए अंजाहिया बाजार, नायक टोला, चौक बाजार, पश्चिम टोला, ठाकुरद्वारा होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और उद्घाटन सनातन धर्म व संस्कृति की पराकाष्ठा प्रदर्शित करती है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम कृपाल टाट से निकलकर ठाट से अपने घर में विराजमान हो जाएंगे। इस दिन हम सभी लोग घर को दीपों से सजाकर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जैसा माहौल बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच में आपके घर पूजित अक्षत लेकर राम भक्त जाएंगे और आपको अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन करने की तिथि से अवगत कराएंगे। उपस्थित जन समूह के प्रति सांसद तथा विधायक ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सेतभान राय गजेन्द्र नाथ राय अजीत सिंह पप्पू मिश्रा, राकेश सिंह बघेल, अर्जुन चौधरी, बाल रूप कन्नौजिया, राजेश मिश्रा, राजन सिंह, अभिषेक जय सिंह, विकास कुमार अग्रहरी, अजीत गुप्ता, विशाल सिंह, दीनदयाल गुप्ता, उपेंद्र त्रिपाठी, भूपेन्द्र तिवारी, संजय अग्रहरी, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed