फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rally through the party's policies made people aware

रैली के माध्यम से पार्टी की नीतियों से लोगों को कराया अवगत

Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rally through the party's policies made people aware
रैली ‌निकली गई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 प्रदेश सरकार की योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए जनपद में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली और लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। 
विज्ञापन

  धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक के अपने आवास से सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने साइकिल रैली निकाली। जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव ने झंडा दिखाकर रैली रवाना किया। रैली बड़का पुरवा, पुरानी बाजार, अलीनगर, निबियहवा पोखरा, कठैचा, तिलठा, धवोखरा, सकरैचा, महुआपार, अमिहा, लहरी सुअरहा, ओनबिलाई, परसा उर्फ फिदाईपुर होते हुए जसोवर गांव में पहुंची। विघायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और लोगों को पार्टी से जोडने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर साईकिल रैली को सफल बनाएं। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद चौहान, लक्ष्मण चौहान, पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव, अमर यादव आदि मौजूद रहे। बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार बाघनगर कसबा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर शकील खान व प्रधान संघ संरक्षक अफजाल अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकाली। रैली को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अशीष यादव व सपा जिला महाचिव जावेद खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुनीरूलहसन चौधरी, खलीलाबाद विधान सभा सपा प्रत्याशी सुबोध यादव, जिला पंचयात सदस्य मोहम्मद अहमद, अफजाल अहमद, ग्राम प्रधान अबूबकर चौधरी, उबैदुर्रहमान कतारू, तनसीब रोमी, शब्बीर अहमद लल्लू, जवाहिर यादव, पैंयबर, शमीम राना, अबूजर चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह से सपा नेता नित्यानंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुखलिसपुर में साइकिल रैली निकाली। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed