फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rakesh tikait reached in maghar

UP News: संतकबीरनगर में बोले राकेश टिकैत, किसानों को बदनाम कर रही है भाजपा

Sat, 12 Nov 2022 03:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 03:44 PM IST
सार

 भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की यह सरकार देश को बेचना चाहती थी। आज पार्टियां टूट चुकी हैं। इनके न होने से इनका विरोध कौन करे। यह विपक्ष को तोड़ने व खत्म करने में जुटी है। जब तक जनता सड़क पर नहीं उतरेगी तब तक समाधान नहीं होगा।

विज्ञापन
rakesh tikait reached in maghar
घनश्यामपुर में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए? - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

 भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादे से अब उससे पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। घनश्यामपुर गांव में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। एमएसपी पर न कोई कमेटी गठित है और न ही कोई कानून पर अमल हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में किसान रैली का आयोजन किया गया है। किसानों को रैली में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को अन्न का कोई भाव ही नहीं होने से बड़े पूंजीपति सस्ते में खरीद कर खूब मुनाफा कमा रहे हैं। किसान ठगा जा रहा है। सरकार चाहती है कि खेती से लोग हटे और मोग भंग हो। अपने मकसद में सरकार कामयाब भी हो रही है।
विज्ञापन


भाजपा की यह सरकार देश को बेचना चाहती थी। आज पार्टियां टूट चुकी हैं। इनके न होने से इनका विरोध कौन करे। यह विपक्ष को तोड़ने व खत्म करने में जुटी है। जब तक जनता सड़क पर नहीं उतरेगी तब तक समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, इंद्रेश कुमार, रमाशंकर यादव, कर्म हुसेन मंसूरी, श्रवण कुमार पांडेय, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed