फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rajkumar and Anshika topped in 50 meter race

Sant Kabir Nagar News: 50 मीटर दौड़ में राजकुमार और अंशिका रही अव्वल

Wed, 27 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar and Anshika topped in 50 meter race
- खेल से बच्चों में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है : राजेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के श्री जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को ब्लॉकस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 50 मीटर दौड़ में राजकुमार और अंशिका अव्वल रही।
मशाल जुलूस से खेल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नंदौर के राजकुमार प्रथम, आशुतोष नारायनपुर द्वितीय और किशन चिकनियाडीह तीसरे पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में नंदौर की अंशिका प्रथम, शालिनी अछिया द्वितीय व रोशनी कौवाठोर तीसरे पर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में नंदौर के राजकुमार प्रथम, चिकनियाडीह के श्याम द्वितीय और रानीपुर के आजम तीसरे पर रहे। बालिका वर्ग में नंदौर की अंशिका प्रथम, अराधना पाल ढोढ़ द्वितीय और कौवाठोर की आकृति तीसरे पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में चिकनियाडीह, बालिका वर्ग में जोरवा, जूनियर बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में कुसौनां कलां अव्वल रहा। लोकगीत, लोग नृत्य व समूह गान में तुलसीपुर और कुसौना कलां पहले व दूसरे स्थान पर रहे। अंत्याक्षरी में दुर्गजोत व कुसुम्बा पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में गोला व चक्र क्षेपण, योगासन, सीटी प्रदर्शन, पीटी और खो-खो समेत कई खेल आयोजित किया गया। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश पांडेय ने किया। प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह, अजयनाथ मिश्र, राकेश कुमार सिंह, नृपेंद्र त्रिपाठी, सुनील कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed