फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rajiv Gandhi had laid the foundation of Digital India: Praveen

डिजिटल इंडिया की नींव राजीव गांधी ने रखी थी : प्रवीण

Wed, 21 Aug 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi had laid the foundation of Digital India: Praveen
- कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि आधुनिक भारत स्वर्गीय राजीव गांधी के दूरदृष्टि का परिणाम है। आज का भारत जो डिजिटल इंडिया सपना देख रहा है उसकी नींव स्वर्गीय राजीव गांधी ने बहुत पहले रख दिया था। शिक्षा की समानता के लिए उन्होंने पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाया।

मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि गरीबों, किसानों व युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी से आज के नेताओं को सीख लेनी चाहिए। वहीं महिला कांग्रेस ने शांति देवी के नेतृत्व में महिलाओं को नारी न्याय सम्मान का प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें सम्मानित किया। शांति देवी ने कहा कि महिलाओं का मान सम्मान केवल कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है। इस दौरान अजय सिंह, राजू गोंड, पिंटू सिंह, मदन दास, जमुना प्रसाद, संजय चौरसिया, गोलू, रवि सिंह, सुमन दुबे, रेनू शुक्ला, बसंती देवी, कौशिल्या, अर्चना, पूजा, बबीता, ममता, प्रदुम्म आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed