{"_id":"6317888d1ed69a07fe5175e1","slug":"rajendra-become-atewa-block-president-khalilabad-news-gkp4496148115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरेश संरक्षक, राजेंद्र बनें ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरेश संरक्षक, राजेंद्र बनें ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

- अटेवा की सांथा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आल टीचर्स एम्प्लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक मंगलवार को बीआरसी सांथा में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के साथ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मंडलीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव ने बताया कि सर्वसम्मति से अमरेश बहादुर सिंह को ब्लॉक संरक्षक, राजेंद्र चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष, विपिन शुक्ल को ब्लॉक मंत्री, वीरेंद्र कुुमार आजाद को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, रामपाल कुशवाहा को ब्लॉक सह संयोजक, कालेंद्र प्रसाद को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश को ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी, मोहम्मद इलियास को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही बृजेश प्रताप सिंह, आलोक चौधरी और अंबिका प्रसाद को सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने नई कार्यकारिणी को अपने दायित्व के निर्वहन करने के साथ ही संगठन के प्रति गंभीरता, कर्मठता रखने एवं अटेवा के आंदोलन को आगे बढ़ाने के प्रति शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जिला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक है और वह उसे लेकर रहेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जा रहा है। शिक्षक एकजुट हैं और वह किसी भी आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस दौरान जिला महामंत्री हरि किशोर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।